Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

श्योपुर की हालत देखकर बेचैन हूं’- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लौटे सीएम शिवराज का छलका दर्द


भोपालएमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात भोपाल में शीर्ष अफसरों के साथ मीटिंग की और प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले दिन में उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके वहां से लौटने के बाद हुई मीटिंग में सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को राहत के साथ बिजली-सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने को कहा है।मीटिंग में शिवराज ने कहा कि श्योपुर की हालत देखकर उनका बेचैन है। सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की भोजन व्यवस्था, बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने और बीमारियां रोकने के उपयुक्त इंतज़ाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन संचार व्यवस्था दुरूस्त करे और टूटे हुए पुलों की जगह वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं।

Related posts

5 Expert Tips to Boost Your Payouts in Live Mode at NationalBet

रविन्द्र भवन में चल रहे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

Pradesh Samwad Team

नौकरी मांगने आए बेरोजगारों को भोपाल पुलिस ने कूटा, कई युवक हुए घायल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment