Pradesh Samwad
खेल

वे नए जूते थे या पहने हुए… ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने जूते में डालकर पी बीयर

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी चैंपियन बन गई है। रविवार को फाइनल मुकाबले में कंगारुओं ने न्‍यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। वर्ल्‍ड कप जीत का जश्‍न भी शानदार मना। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया और आईसीसी ने खूब वीडियोज शेयर किए हैं। आईसीसी ने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूम के भीतर हुए सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल है। कारण, इसमें प्‍लेयर्स अनूठे तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। जूतों में बीयर भरकर खिलाड़ी पीते नजर आए। अब ट्विटर पर लोग पूछ रहे हैं ‘ऐसे कौन सेलिब्रेट करता है भाई?’
‘छी.. छी… ये कैसा सेलिब्रेशन है’ : मार्कस स्‍टॉयनिस हों या मैथ्‍यू वेड या कप्‍तान एरोन फिंच… कंगारू टीम के खिलाड़‍ियों ने जूतों में बीयर भरी और जोश-जोश में पी गए। अब लोग कह रहे हैं कि सेलिब्रेशन का यह तरीका बड़ा ‘बेहूदा’ है। एक यूजर ने लिखा है कि ‘ये कैसा सेलिब्रेशन है… वे ऐसे जूतों में पी रहे हैं जिन्‍हें पहनकर 5 घंटे तक खेले हैं।’ ICC के ट्विटर हैंडल को टैग कर बहुतों ने पूछा है कि आखिर ये जूता किस खिलाड़ी का है? नया है या पुराना?

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

रोमांचक मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 6 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

16 february

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment