Pradesh Samwad
खेल

खराब फॉर्म, बूढ़ा और धीमा… डेविड वॉर्नर की वाइफ कैंडिस ने आलोचकों की यूं लगाई क्लास


टी-20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ तो कई दिग्गजों का मानना था कि डेविड वॉर्नर में वह बात नहीं रही। उनकी बैटिंग पर उम्र का असर दिख रहा है। आईपीएल में खराब फॉर्म के बाद उनसे फ्रेंचाइजी की कप्तानी छिनी और फिर टीम से भी बेदखल कर दिया गया। कुल मिलाकर माहौल वॉर्नर के खिलाफ था। हालांकि, कुछ लोग और क्रिकेट फैंस थे, जिन्होंने वॉर्नर पर पूरा भरोसा था और इस भरोसे पर वह खरा भी उतरे।
उन्होंने अपनी बेजोड़ पारियों से न केवल ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आलोचकों को करारा जवाब भी दिया। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने इसके बाद अपने पति के उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है। यूएई में आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले विस्फोटक बल्लेबाज की खराब फॉर्म को लेकर जो सवाल उठा रहे थे उनकी खूब क्लास लगाई है।
वॉर्नर को अवॉर्ड मिलने के बाद उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा और वॉर्नर के आलोचकों पर तंज कसती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आउट ऑफ फॉर्म, बहुत पुराना और धीमा, आपको बधाई।’ कैंडिस ने वॉर्नर की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके शीर्षक में उन्होंने यह तंज कसा। फाइनल में वॉर्नर ने 38 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वॉर्नर की ओर से टीम को एक सधी हुई शुरुआत देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। उनके इस पोस्ट को सनराइजर्स हैदराबाद को जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है।
वॉर्नर को हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोई खास प्रभाव नहीं दिखा पाए थे, उन्हें टूर्नामेंट के दूसरे यानी दुबई चरण में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा भारत में खेले गए मैचों के दौरान वॉर्नर को अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी। हालांकि अब टी-20 वर्ल्ड कप में वॉर्नर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने सात पारियों में 48.16 की औसत से 289 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है और कंगारू टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले डेविड वॉर्नर को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया है। वॉर्नर ने ‘सुपर-12’ चरण में श्रीलंका के खिलाफ 65 रन बनाए, इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 49 रनों की उनकी पारी ने टीम को विश्व कप तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Related posts

नोबल स्कूल बना चैम्पियन, फाईनल मुकाबले में कृष्णा वैली को 25 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के पॉवर लिफ्टर शैलेंद्र ने देश को दिलाया स्वर्ण और तुषार ने दिलाया रजत पदक

Pradesh Samwad Team

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 : ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment