Pradesh Samwad
खेल

एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के पॉवर लिफ्टर शैलेंद्र ने देश को दिलाया स्वर्ण और तुषार ने दिलाया रजत पदक

भोपाल 22 जून, 2022 कोयंबटूर में 17 से 21 जून, 2022 तक खेली गई सीनियर एशियन पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में म. प्र. भोपाल के पॉवर लिफ्टर शैलेंद्र सेवतिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और तुषार कदम ने रजत पदक दिलाया।शैलेंद्र सेवतिया को प्रतियोगिता में बेस्ट लिफ्टर (सेकंड रनरअप) अवार्ड से भी नवाजा गया। दोनों खिलाड़ी मंत्रालय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल में अभ्यासरत हैं। शेलेंद्र सेवतिया और तुषार कदम द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्रालय स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्यों, खेल संघों के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रतियोगिता के 74 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए शैलेंद्र सेवतिया ने स्कॉड इवेंट में 280 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 185 और डेडलिफ्ट में 275 इस प्रकार कुल 740 किलोग्राम वजन उठाकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया।
प्रतियोगिता के 66 किलोग्राम भार वर्ग में भोपाल के पॉवर लिफ्टर तुषार कदम ने स्कॉड में 240 किलोग्राम, बेंच प्रेस 155 किलोग्राम और डेडस्किट इवेंट में 230 कि. ग्रा. इस प्रकार कुल 625 किलोग्राम वजन उठाकर देश को रजत पदक दिलाया।

Related posts

स्वर्गीय श्रीमती श्रुति मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Pradesh Samwad Team

20 february

Pradesh Samwad Team

ऑनलाइन ट्रोल होने के बाद मोहम्मद शमी की पहली पोस्ट, जानिए क्या-क्या लिखा है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment