24 C
Madhya Pradesh
July 31, 2026
Pradesh Samwad
खेलविडियो

वुमन टी20 चैलेंजर्स में महाराष्ट्र की 23 साल की गेंदबाज का एक्शन देख घूमा फैंस का सिर


पुणे में महिला टी-20 चैलेंज की शुरुआत हो गई है. इसमें आज दूसरे मैच में सुपरनोवाज का सामना वेलोसिटी की टीम से हो रहा है.इस मैच में वेलोसिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, इस मैच में माया सोनावने ने अपने एक्शन से सबका ध्यान खींचा है. उनके एक्शन को देख कर फैंस दंग रह गए हैं.
11वें ओवर में की थी गेंदबाजों : सुपरनोवाज की पारी के 11वें ओवर में माया सोनावने गेंदबाजी करने के लिए आई थी. इस दौरान उनके एक्शन को देख कर फैंस हैरान रह गए हैं. जिसके बाद उनका अजीबोगरीब एक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि माया एक लेग स्पिनर हैं. उनके एक्शन की वजह से फैंस उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर पॉल एडम्स के कर रहे हैं.
दरअसल, जब वो बॉलिंग क्रीज के नजदीक बॉल रिलीज करती हैं तो उनका सिर जमीन के काफी करीब होता है. जिसे देख कर फैंस हैरान हैं. उनका ये एक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
नहीं मिलती सफलता : इस मैच में माया बहुत ज्यादा सफल नहीं हुई हैं. उन्होने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए थे. इसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने 14 रन दिए हैं. उन्होंने अपने दो ओवर में 19 रन दिए है. जिसके बाद वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। 20 ओवर में सुपरनोवाज ने पांच विकेट गंवाकपर 150 रन बनाए हैं.

Related posts

दक्षिण अफ्रीका और इंगलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 की कप्तानी मिली इसे

Pradesh Samwad Team

टेस्ट सीरीज से पहले भव्य स्वागत, कानपुर पहुंचते ही भगवा दुपट्टा पहनी कीवी टीम

Pradesh Samwad Team

3 जून विश्व साईकल दिवस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment