Pradesh Samwad
मनोरंजन

विल स्मिथ ने अकैडमी से दिया इस्‍तीफा, एक बार फिर मांगी क्रिस से माफी

लॉस हॉलिवुड के मशहूर एक्‍टर विल स्मिथ (Will Smith) ने अकैडमी ऑफ मोशन पिक्‍चर ऑर्ट्स ऐंड साइंसेज की मेंबरशिप से इस्‍तीफा दे दिया है। ऑस्‍कर अवॉर्ड शो में होस्‍ट क्रिस रॉक (chris rock) को थप्‍पड़ (oscar slapgate) मारने के बाद उठे विवाद के बाद विल स्मिथ ने यह कदम उठाया है। उन्‍होंने शुक्रवार दोपहर इस्‍तीफा भेजने के बाद एक फिर सभी से माफी मांगी है।
उनका माफीनाम सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उन्‍होंने कहा है, ‘मैं अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, और बोर्ड के उचित समझे जाने वाले किसी भी परिणाम को स्वीकार करूंगा।’ उन्‍होंने आगे लिखा है, ’94वें अकैडमी अवॉर्ड प्रेजेंटेशन के दौरान मैंने जो कुछ किया वह चौंकाने वाला, तकलीफदेह और माफ न करने के काबिल है।’
‘जिन लोगों को मैंने तकलीफ पहुंचाई है उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन, वे सभी उपस्थित हैं। इसके अलावा दुनिया भर के वे दर्शक भी शामिल हैं जो घरों पर बैठकर यह कार्यक्रम देख रहे थे।’
जेडा की बीमारी पर मजाक नहीं आया था रास : अवॉर्ड शो में होस्‍ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के बिना वालों सिर पर मजाक किया था। जेडा एक बीमारी से ग्रस्‍त हैं जिसकी वजह से उनके सिर पर बाल नहीं हैं। क्रिस का यह मजाक विल को पसंद नहीं आया था। वह भरी महफिल में स्टेज पर पहुंचे और क्रिस को चांटा रसीद कर दिया। खुद क्रिस सन्न रह गए और समझ नहीं पाए कि उनके साथ क्या हुआ। वहीं, डॉल्बी थियेटर में बैठे सिलेब्स और स्क्रीन पर ऑस्कर देख रही पूरी दुनिया भी हैरान रह गई।
ऑस्कर मिलने के बाद भी सेलिब्रेशन : इस घटना के बाद ऑस्कर कमिटी ने विल को शो छोड़कर जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपनी कुर्सी पर जमे रहे। यही नहीं, विल को ‘किंग रिचर्ड’ मूवी के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने मंच पर जाकर स्पीच दी। इस दौरान वो इमोशनल भी हो गए और अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगी, लेकिन क्रिस को सॉरी नहीं कहा। शो के बाद की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिसमें विल अपनी वाइफ जेडा के साथ सेलिब्रेट करते दिखे। उनके डांस वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें उनके चेहरे पर रत्ती भर भी अफसोस नहीं दिखा।

Related posts

परेश रावल : मैंने कभी भी अश्लील कॉमेडी का समर्थन नहीं किया

Pradesh Samwad Team

जेम्स बॉन्ड में विलेन की भूमिका निभाना चाहती हैं क्रिस्टन स्टीवर्ट

Pradesh Samwad Team

कॉमेडियन को थप्पड़ मारने के बाद गिरी गाज, विल स्मिथ को ऑस्कर से 10 सालों के लिए किया गया बैन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment