Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

जयपुर को दहलाने की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड, रतलाम से पकड़े गए तीनों आतंकी राजस्थान पुलिस के हवाले

जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाला मास्टमाइंड मध्य प्रदेश के रतलाम से पकड़ा गया। उसके अलावा दो अन्य लोग भी पकड़े गए। ये सभी अल सूफा संगठन से जुड़े हुए हैं। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार सुबह तीनों आतंकियों को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार को तीनों के घरों को भी प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया।
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आतंकी सरगना इमरान और उसके दो साथी पकड़े गए हैं। इमरान की गतिविधियों पर पुलिस की पहले से नजर थी। पुलिस लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रही थी। इमरान ने अपने तीन लोगों को विस्फोटक सामग्री के साथ राजस्थान भेजा। ये तीनों राजस्थान में पकड़े गए थे। पूछताछ में उनसे मिली जानकारी से पता चला कि वही इस साजिश का मास्टरमाइंड है। एमपी पुलिस ने शुक्रवार सुबह चार बजे अब इमरान, आसिम खान और आसिम पटेल को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया। 30 मार्च को सैफुल्ला, अल्तमस और जुबेर को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा था। अब कुल छह लोग राजस्थान पुलिस की हिरासत में हैं।
शातिर अपराधी है इमरान : इमरान ने 2014 में सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी गतिविधियां शुरू की थीं। वह शातिर अपराधी की तरह काम करता था। वह सीरिया जाना चाहता था। वह पहले भी एक साल जेल में रह चुका है।
बुलडोजर से तोड़े घर : सूफा संगठन से जुड़े इन आतंकियों के रतलाम स्थित घरों पर बुलडोजर चला। आरोपी जुबेर सैफुल्ला और अल्तमस के घरों पर कार्रवाई की गई। इमरान के घर को भी तोड़ दिया गया। एसपी और कलेक्टर ने खुद खड़े होकर इनके मकान तुड़वाए।
50 से ज्यादा हिरासत में : राजस्थान में तीन लोगों के पकड़े जाने के बाद से रतलाम पुलिस और एमपी एटीएस लगातार इनसे जुड़े लोगों के यहां दबिश दे रही है। एसपी के मुताबिक पुलिस अब तक संगठन के सरगना असजद शेरानी सहित 50 से अधिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने असजद के घर दबिश देकर उसका कंप्यूटर भी जब्त किया है। पुलिस की दबिश के बाद आरोपियों के परिवार फरार हो गए हैं।

Related posts

एलएन आयुर्वेद कॉलेज के डायरेक्टर पुरस्कार से सम्मानित

Pradesh Samwad Team

Sicurezza a due fattori nei tornei online : il caso di successo dei migliori casinò

Nouvel An 2024 – Maximisez vos gains grâce aux jeux Live et aux promotions festives

Leave a Comment