Pradesh Samwad
मनोरंजन

कॉमेडियन को थप्पड़ मारने के बाद गिरी गाज, विल स्मिथ को ऑस्कर से 10 सालों के लिए किया गया बैन


ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ की थप्पड़ की घटना के कुछ दिनों बाद, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने शुक्रवार (08 अप्रैल) को ‘द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस’ स्टार विल स्मिथ को 10 सालों के लिए बैन कर दिया है।
एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने कहा कि, इस साल के ऑस्कर समारोह के दौरान मंच पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल को अगले 10 सालों तक एकेडमी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस निर्णय को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सहमति से लिया गया है। डेविड ने कहा कि इस घटना के बाद विल को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में बैठने की अनुमति देने और उन्हें पुरस्कार देने के बाद एकेडमी आलोचना के घेरे में आ गई थी।
ऑस्कर सेरेमनी के दौरान घटी इस घटना के बाद स्मिथ लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार बन रहे थे। हालांकि, बाद में अपने भाषण में विल रो पड़े थे और मंच पर क्रिस को थप्पड़ मारने के लिए सभी से माफी मांगी थी।

Related posts

मार्च में रिलीज होगी बिग बी, अक्षय, प्रभास, जूनियर एनटीआर की फिल्में

Pradesh Samwad Team

नोएल गैलाघेर 12 सप्ताह के लिए शराब पीना छोड़ेंगे

Pradesh Samwad Team

प्रीति, जीन सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय, जिया के माता पिता बने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment