Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ
रीवा ने इन्दौर को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश

भोपाल। रातीबड़ स्थित राधारमण समूह परिसर में आज से राज्यस्तरीय राधारमण-आरजीपीवी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले शुरू हुए। पहला मुकाबला रीवा और इन्दौर के बीच हुआ जिसमें रीवा ने जीत दर्ज कराई। खेल मैदान पर इस टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर अनुराग जैन में दोनों टीमों का परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट का फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा।
इन्दौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्ंिडग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों के इस मैच में रीवा की टीम ने 6 विकिट गंवाकर 101रन बनाए। इस स्कोर में कप्तान शिवम सिंह परिहार के 35 और बल्लेबाज आदर्श कुमार वर्मा के 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इन्दौर की टीम कमजोर साबित हुई और 17 ओवरों में 79 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार रीवा ने यह मुकाबला 22 रनों से जीत लिया।

Related posts

सौरव गांगुली को ही सामने आना पड़ा, खुद बताई इस्तीफे वाले ट्वीट की सच्चाई

Pradesh Samwad Team

भारत अभी-अभी हारा है, इस वक्त बात करना ठीक नहीं, ‘खिलाड़ी’ इमरान खान का शर्मिंदगी भरा बयान

Pradesh Samwad Team

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच हो नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाना चाहिये : के के शर्मा इस वक्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment