Pradesh Samwad
खेल

विश्व पर्यावरण दिवस पर साईकिल रैली एवं रन फॉर नेचर का आयोजन

रायसेन । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रायसेन ज़िले के सभी विकासखंडों में साइकिल रैली ,रन फ़ॉर नेचर एवं ड्राइंग पेंटिंग का आयोजन किया गया । ज़िला खेल परिसर में रन फ़ॉर नेचर को मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ज़िला पंचायत श्री पी. सी. शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल. के. खरे , रक्षित निरीक्षक श्री बी. एस. चौहान ने झंडा दिखाई । हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप में साईकिल रैली का आयोजन शासकीय खेल मैदान से किया गया । रैली को ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, निरीक्षक ( पुलिस) आर. पी. गोहे ने झंडा दिखाकर रवाना किया, 3 किलोमीटर की जागरूकता रैली में फीडर सेंटर के खिलाड़ियों व वरिष्ठ खिलाड़ी श्री दिनेश दाँगी , उत्तम डागौर , रिज़वान अली , प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर ने भाग लिया । ग्रामीण युवा केंद्र साँची द्वारा “ रन फ़ार नेचर एंव चित्रकला का आयोजन साँची में किया गया ।
दौड़ को थाना प्रभारी साँची व ग्रामीण युवा समन्वयक भानु प्रताप सिंह यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया । ग्रामीण युवा केंद्र सिलवानी द्वारा साईकिल रैली एंव रन फ़ॉर नेचर का आयोजन किया गया । रैली व दौड को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रश्मि चौहान व ग्रामीण युवा समन्वयक कमलेश जाटव ने झंडा दिखाकर रवाना किया । ग्रामीण युवा केंद्र बरेली द्वारा साईकिल रैली व योग का आयोजन किया गया गया , रैली को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अरविंद जरारिया व ग्रामीण युवा समन्वयक शशि रघुवंशी ने झंडा दिखाकर रवाना किया । ग्रामीण युवा केंद्र गेरतगंज द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया । रैली को खेल शिक्षक शिवम् जादोन व ग्रामीण युवा समन्वयक प्रतिभा सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया । ग्रामीण युवा केंद्र बेगमगंज द्वारा साईकिल रैली एंव भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से पौधारोपण किया गया।
रैली को थाना प्रभारी, विक्रम ठाकुर व सुभाष रायकवार ने झंडा दिखाकर रवाना किया । ग्रामीण युवा केंद्र उदयपुरा द्वारा भी साइकिल रैली का आयोजन किया गया, रैली को अंकित कुशवाह ने झंडा दिखाकर रवाना किया । सभी आयोजन में नेहरू युवा केंद्र व जन अभियान परिषद ने सहयोग किया ।

Related posts

एलएनसीटी विश्वविद्यालय की कराटे महिला पुरुष टीमें आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दिखाएंगे जलवा

Pradesh Samwad Team

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा चले इंग्लैंड

Pradesh Samwad Team

Women’s World Cup 2022: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दिया 224 रन का टारगेट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment