Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ
रीवा ने इन्दौर को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश

भोपाल। रातीबड़ स्थित राधारमण समूह परिसर में आज से राज्यस्तरीय राधारमण-आरजीपीवी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले शुरू हुए। पहला मुकाबला रीवा और इन्दौर के बीच हुआ जिसमें रीवा ने जीत दर्ज कराई। खेल मैदान पर इस टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर अनुराग जैन में दोनों टीमों का परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट का फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा।
इन्दौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्ंिडग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों के इस मैच में रीवा की टीम ने 6 विकिट गंवाकर 101रन बनाए। इस स्कोर में कप्तान शिवम सिंह परिहार के 35 और बल्लेबाज आदर्श कुमार वर्मा के 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इन्दौर की टीम कमजोर साबित हुई और 17 ओवरों में 79 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार रीवा ने यह मुकाबला 22 रनों से जीत लिया।

Related posts

विंडीज को दूसरे टी20 में 9 रन से हरा पाक ने दर्ज की 19वीं जीत, सीरीज में मिली 2-0 की अजेय बढ़त

Pradesh Samwad Team

भोपाल में चल रही इन्टर फीडर सेंटर हाँकी चैम्पियनशिप में रायसेन के लड़कों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफ़ाइनल मैच में बैतूल को 3-2 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है ।

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की छह जूनियर खिलाड़ियों का 32 कोर ग्रुप के लिए जूनियर इंडिया कैंप में चयन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment