Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राजनाथ सिंह ने दतिया में श्री पीतांबरा पीठ में पूजा की


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर पर बताया किया कि सिंह ने श्री पीतांबरा पीठ के परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।
श्री पीतांबरा पीठ मंदिरों का एक परिसर है और देश के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है। शक्ति पीठ देवी को समर्पित हिंदुओं के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं।
मिश्रा ने कहा, ‘‘रक्षामंत्री राजसिंह का दतिया पधारने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।’’
इससे पहल सिंह विमान से ग्वालियर के महाराजपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचे। वहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से झांसी गए, वहां से दतिया पहुंचे।

Related posts

कोरोना पॉजिटिव की शराब पार्टी! घर में आइसोलेट शख्स ने दोस्तों के साथ छलकाए जाम, पकड़े जाने पर बोला…

Pradesh Samwad Team

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नए पाठयक़मो जिसमे सर्टिफिकेट एवम डिप्लोमा इन स्कूल काउंसलिंग और टेलिकाउंसेलिंग और समाज उपयोगी कोर्स का शुभारम्भ किया।

Pradesh Samwad Team

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले लोगों से की जांच कराने की अपील

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment