Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राजनाथ सिंह ने दतिया में श्री पीतांबरा पीठ में पूजा की


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर पर बताया किया कि सिंह ने श्री पीतांबरा पीठ के परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।
श्री पीतांबरा पीठ मंदिरों का एक परिसर है और देश के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है। शक्ति पीठ देवी को समर्पित हिंदुओं के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं।
मिश्रा ने कहा, ‘‘रक्षामंत्री राजसिंह का दतिया पधारने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।’’
इससे पहल सिंह विमान से ग्वालियर के महाराजपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचे। वहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से झांसी गए, वहां से दतिया पहुंचे।

Related posts

LIVE ढालपुर में भगवान की रथयात्रा, अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव

Pradesh Samwad Team

Nuovo Anno, Nuove Opportunità: La Strategia iGaming che Unisce Bonus Esclusivi e Impatto Sociale

host

कुशीनगर में शादी की एक रस्म 11 बच्चों समेत 13 को लील गई, जानिए हुआ क्या

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment