Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

शिवराज सरकार ने घटाया विमान ईंधन पर वैट, सस्ता हो सकता है फ्लाइट किराया


शिवराज कैबिनेट ने विमान यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट कम कर दिया है। फ्लाइट की संख्या बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने कई राज्यों के सीएम को चिट्ठी लिखी थी। शिवराज सरकार ने प्रदेश में एटीएफ पर 25 फीसदी से वैट घटाकर चार फीसदी कर दिया है। विमान ईंधन सस्ता होने की वजह से यात्री किराया सस्ता हो सकता है।
कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार की तरफ से कहा गया कि एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एयरक्राफ्ट टरबाइन फ्यूल पर वैट की दरों को युक्तियुक्त करते हुए ग्वालियर, खजुराहो और जबलपुर में निर्धारित वैट की दर चार प्रतिशत की तरह ही भोपाल और इंदौर में भी एटीएफ पर वैट की वर्तमान दर 25 फीसदी को घटाकर चार फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।
ईंधन सस्ता होने के बाद एमपी के शहरों में फ्लाइट की संख्या और बढ़ सकती है। इससे टूरिज्म सेक्टर में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही शिवराज कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को मंजूरी दी है। इसके जरिए 12वीं पास लोगों को स्व-रोजगार के लिए लोन मिलेगा।
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद एमपी के शहरों से दूसरे राज्यों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ी है। उन्होंने इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों फ्लाइट की संख्या बढ़ाया है। फ्लाइट की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही थी। यात्रियों को किराया में राहत देने के लिए उन्होंने राज्य सरकारों से वैट में कमी करने की मांग की थी।

Related posts

Du Bitcoin aux Tours Gratuits Illimités : le parcours d’un gagnant sur les sites de casino en ligne

Jackpots progressifs : mythes, réalités et tours gratuits – les succès du Nouvel An sur les meilleures plateformes de jeu

Pourquoi jouer aux casinos en ligne sur mobile est plus sûr, plus rapide et plus rentable que sur ordinateur

Leave a Comment