Pradesh Samwad
खेल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय टीम बनी क्रिकेट चैम्पियन, आईसेक्ट स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन

भोपाल। आईसेक्ट की ओर से स्कोप कैम्पस में चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्टस मीट 2021 का आयोजन किया गया। इस वार्षिक स्पर्धा में प्रतिभागियों ने इस बार क्रिकेट, वॉलीबाल, शतरंज, बैडमिंटन, टेबलटेनिस, 100 मी. रेस और कैरम में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। आईसेक्ट मुख्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन में आईसेक्ट के सभी संबद्ध संस्थानों ने पूरे जोश और उत्साह से भागीदारी की। इसमें क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की टीम ने आईसेक्ट मंडीदीप की टीम को हराकर जीत हासिल की। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। मंडीदीप ने 67 रन 6 विकेट पर बनाए। जवाब में आरएनटीयू ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 68 का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच सुखेंद्र रहे। उन्होंने 35 रनों की आतिशी पारी खेली। बेस्ट बॉलर ऑफ सीरीज का खिताब 13 विकेट लेने वाले मनीष श्रीवास्तव को मिला। बेस्ट बेट्समैन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब धर्मवीर नेगी को 203 रन बनाने के लिए मिला। वहीं मैन ऑफ द सीरीज वीरेंद्र मीणा रहे जिन्होंने 197 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए। महिला क्रिकेट के फाइनल में सेक्ट की टीम ने एफआई की टीम को हराया

वॉलीबाल के फाइनल मैच में वेंकट रमन के नेतृत्व में आईसेक्ट टेक्नोलॉजी की टीम ने आरएफआईडी की टीम को हराया।

बैडमिंटन में मेल डबल्स केटेगरी में प्रथम स्थान पर संजीव शर्मा और अतुल जैन रहे, वहीं दूसरे स्थान पर महेंद्र रायकवार और अनिल अहिरवार रहे। फिमेल डबल्स केटेगरी में प्रथम स्थान पर शिवानी शर्मा और राशी अवस्थी रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर टीना तिवारी और मानसा रहीं। मिक्स डबल्स में स्तुति नेमा और ध्रुव साहनी विजेता बने। द्वितीय स्थान पर मुस्कान और सोनू कुमार रहे।

केरम में मेल एवं फिमेल डबल्स केटेगरी में प्रतिभागियों ने शिरकत की। इसमें मेल में आरएफआईडी टीम के प्रशांत और जोहेब ने एफआई टीम के सत्यजीत और शुभव को हराकर विजेता बने। वूमन डबल्स केटेगरी में ज्योति तोमर और शिवानी परसाई ने पूनम भावसार और मंजूषा बोरकार को हराया।

शतरंज स्पर्धा में मेल केटेगरी में प्रशांत चौकिकर प्रथम और महेंद्र धोने द्वितीय स्थान पर रहे। फिमेल केटेगरी में प्रियल नागर प्रथम और पिंकी रघुवंशी द्वितीय स्थान पर रहीं।

100 मी. रेस (मेंस) में प्रथम स्थान पर आरएनटीयू के मजहर खान और द्वितीय स्थान पर आईसेक्ट के नरेन्द्र अवस्थी रहे। फीमेल केटेगरी में प्रथम स्थान पर सोनाली रघुवंशी और द्वितीय पर निदा जैदी रहीं।

शॉटपुट मेल केटेगरी में आरएनटीयू के सतीश अहिरवार विजेता रहे और द्वितीय स्थान परवेज अंसारी को मिला। फीमेल केटेगरी में रुपाली गोपाल प्रथम और सोनाली रघुवंशी द्वीतिय स्थान पर रहीं।

टेबल टेनिस की मेल डबल्स केटेगरी में अजय चौबे और जॉयदीप बिस्वास विजेता रहे। दूसरे स्थान पर अंकित त्रिपाठी और अनुराग कुलश्रेष्ठ रहे।

साथ ही टॉग ऑफ वॉर में नेशनल प्रोजेक्ट की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर मार्केटिंग टीम रही।

समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहनीश मिश्रा और आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मोहनीश मिश्रा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और खेल से जुड़े रहते हुए स्वयं को फिट रखने का मंत्र दिया। वहीं, सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इस आयोजन को अगले वर्ष से और भी वृहद स्तर पर किए जाने की बात की।

चार दिवसीय इस खेल स्पर्धा को आयोजित करने में सुमित मल्होत्रा, अभिलाषा, सोनाली, अमित सोनी, राशि उपाध्याय, अनिल गोस्वामी, संजीव शर्मा, अतुल जैन, मोहित दाते का विशेष सहयोग और समन्वय रहा।

Related posts

फीफा ने दर्शकों के बुरे बर्ताव के लिए सेनेगल पर लगाया जुर्माना

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर 15 क्रिकेट प्रतियोगिता *रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

81वीं आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022 एथलेटिक्स अकादमी के परवेज ने जीता कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment