Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022


सुरेंद्र का अर्धशतक, दैनिक जागरण व स्पोर्ट्स एज की टीमें जीतीं                                                                                   भोपाल। सुरेंद्र मिश्रा (नाबाद  54) के अर्धशतक की मदद से दैनिक जागरण ने द मैगजीन को छह विकेट से हराकर 27वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। दिन के दूसरे मैच में स्पोर्ट्स एज ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 23 रनों से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में दिन के पहले मैच में मैगजीन ने 19.4 ओवर में 132 रन बनाए। इसमें मुकेश विश्वकर्मा और सुभाष ने 29-29 रन बनाए। दैनिक जागरण की ओर से सनी और दिनेश ने तीन-तीन विकेट लिए। कप्तान शशि शेखर और सुरेंद्र मिश्रा को दो-दो विकेट मिले। जवाब में दैनिक जागरण ने जरूरी रन 19.4 ओवर में चार विकेट पर बना लिए। उसकी ओर से सुरेंद्र मिश्रा के अलावा अजय वर्मा ने 34 रनों की पारी खेली। मैगजीन की ओर से अनिल सक्सेना और मुकेश को दो-दो विकेट मिले। सुरेंद्र मिश्रा मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर डीके जैन, मप्र बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच रोशनलाल, पूर्व नेशनल स्विमर रामकुमार खिलरानी और पूर्व एथलीट सीजे जायसन ने पुरस्कृत किया। दिन के दूसरे मैच में स्पोर्ट्स एज ने 16 आवेर में छह विकेट पर 120 रन बनाए। इसमें संदीप ने 36, अभय ने 32 और दीपक ने 28 रन बनाए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से मेहफूज अली ने तीन विकेट लिए। जवाब में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सात विकेट पर 97 रन बना सकी। प्रदीप 22, जीतू 20 और अरविंद 21 रन बना पाए। अनुपम ने तीन विकेट लिए। जितेंद्र मालवीय और कप्तान योगेंद्र व्यास को दो-दो विकेट मिले। योगेंद्र व्यास मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

आज के मैच
भाजपा महिला एकादश- बनाम भाजपा महिला एकादश
टेनिस गेंद मैच सुबह 9.00 बजे से

चकल्लस एकादश बनाम पत्रकार इलेवन सुबह 10.30 बजे से

पीपुल्स बनाम मैगजीन
दोपहर 1.30 बजे से

Related posts

7 march

Pradesh Samwad Team

IPL 2021 के ठीक पहले एबी डिविलियर्स का तूफान, अभ्यास मैच में उड़ाए 10 छक्के, जड़ा ताबड़तोड़ शतक

Pradesh Samwad Team

पंत दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment