Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार! ब्राह्मण, निषाद, जाट, गुर्जर…देखें योगी के नए मंत्रियों में किनके नाम?

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल की गई लिस्ट को यूपी चुनावों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।
सूत्रों की मानें तो लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर हाल ही में बीजेपी जॉइन करने वाले नेता जितिन प्रसाद का भी नाम है। इसके अलावा संजय निषाद को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
हर समुदाय से लिए दो नाम : योगी के मंत्रिमंडल की लिस्ट में सोमेंद्र गुर्जर, तेजपाल नागर, एमपी सेंथवार, आशीष पटेल, संजय गोंड, राहल कौल, मंजू सिवाच, सहेंद्र रमाला का नाम शामिल किया गया है। जल्द ही इन सभी को यूपी में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।
ब्राह्मणों को मनाने का प्रयास : सूत्रों की मानों तो ब्राह्मण समुदाय बीजेपी से नाराज है, इसलिए उन्हें मनाने के लिए दो ब्राह्मण चेहरों को लिस्ट में जगह दी गई है। एक ब्राह्मण चेहरा जितिन प्रसाद हैं और दूसरा राहुल कौल। इसके अलावा निषाद समुदाय को भी साधने का प्रयास किया गया है।
वेस्ट यूपी साधने के लिए गुर्जर और जाटों के नाम : लिस्ट में दो ब्राह्मण, दो निषाद, दो गुर्जर, दो पटेल, दो जाट और एक गोंड समुदाय को लिया गया है। जाट और गुर्जर के बहाने वेस्ट यूपी में नाराज किसानों को साधने का प्रयास किया जाएगा।
जितिन को एमएलसी बनाकर देंगे मंत्री पद! : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राहुल और प्रियंका के खास रहे जितिन प्रसाद अभी सदन के सदस्य नहीं हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें मंत्री बनाने से पहले पार्टी एमएलसी बना सकती है। अभी योगी के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 22 राज्यमंत्री हैं।

Related posts

कंपकंपाती ठंड के साथ आएगा नया साल, 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Pradesh Samwad Team

मप्र में महंगे डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर बेचा जा रहा 1,800 लीटर रंगहीन तेल जब्त

Pradesh Samwad Team

किन्नर और युवक को पीटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment