Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

किन्नर और युवक को पीटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज


भोपाल, एक सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में तीन लोगों द्वारा दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और एक किन्नर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं जिले में 23 अगस्त को हुईं और पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
वायरल हुए दोनों वीडियो में तीनों हमलावर एक जैसे हैं जिनमें से भगवा गमछा पहने एक व्यक्ति की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है जबकि दो अन्य अज्ञात हैं।
पहले वीडियो में एक किन्नर हमलावरों से विनती कर रहा है कि वह किसी वाहन पर नहीं थूकता है जबकि कुमार उसे थप्पड़ और लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में पहले वीडियो के ही हमलावर एक आदमी को जूतों से मारते हुए ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि तुम इस शहर में रहते हुए मेरे खिलाफ जाओगे?
होशंगाबाद देहात थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पीड़ितों का पता लगा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कुमार और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

Slot‑Math: Come la Probabilità e i Programmi di Fedeltà Trasformano il Gioco d’Azzardo Online

Strategia di Acquisizione nei Casinò Online: Come le Partnership Intelligenti e le Promozioni Mirate Stabiliscono Nuovi Standard di Crescita

Noël et jeu responsable : Comment les casinos modernes transforment la fixation de limites en un vrai cadeau de sécurité

Leave a Comment