Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

पत्नी ने चिकन बनाने से इनकार किया तो पति ने डंडा मारकर ले ली जान


शहडोल. शहडोल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश वैश्य ने बुधवार को बताया कि 23 अगस्त की रात को पपौंध थाना क्षेत्र के सिमरिया टोला गांव में कमलेश कोल ने अपनी पत्नी रामबाई कोल (32) से चिकन बनाने को कहा। पत्नी ने इससे इनकार किया और इसको लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को डंडे से मारा।
पत्नी की मौत के बाद पति ने मामला छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को पहले बताया कि एक हादसे में घायल होने के बाद महिला की मौत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पोल खुल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रामबाई की मौत सिर के बल गिरने से हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी को चिकन बनाने के लिए कहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो वह नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। इसी में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

Les bonus sans dépôt de demain : l’essor des jackpots gratuits sur les plateformes de jeu les plus innovantes

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंगापुर सिटी के बच्चों की पहल पर गार्डन एरिया में सफाई अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

Pradesh Samwad Team

Comment les tournois mobiles transforment les trajets quotidiens en véritables jackpots

Leave a Comment