Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मप्र में महंगे डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर बेचा जा रहा 1,800 लीटर रंगहीन तेल जब्त


मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने एक रंगहीन तेल को महंगे डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर ट्रक चालकों को अनधिकृत रूप से बेचे जाने का सोमवार को खुलासा किया। इसके साथ ही, चलित ईंधन पम्प के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे पिक-अप वाहन से 1,800 लीटर रंगहीन तेल जब्त किया गया।
सहायक आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए रफीक खान नामक व्यक्ति ने अपने पिक-अप वाहन में बाकायदा टंकी तथा डिस्पेंसर लगा रखा था और वह रंगहीन तेल को 75 रुपये प्रति लीटर की दर पर ट्रक चालकों को डीजल के सस्ते विकल्प के तौर पर इंदौर और इसके पड़ोसी धार जिले में बेच रहा था।
राजमाता सिंधिया ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया, उसी ने उनकी फाइल पर लिखा- ऐसी की तैसी…और इसे सही भी बता दिया
उन्होंने कहा, “खान का कहना है कि वह रंगहीन तेल को धार की एक इकाई से 64 रुपये प्रति लीटर के भाव में खरीदता था और डीजल से सस्ता होने के कारण ट्रक चालक इसे उससे खरीद लेते थे।”
सहायक आपूर्ति अधिकारी ने कहा, “हम रंगहीन तेल की प्रकृति जानने के लिए इसकी प्रयोगशाला में जांच करा रहे हैं। हालांकि, हमें संदेह है कि यह वह तेल है जो मशीनों को चलाने के लिए इस्तेमाल होता है।”
उन्होंने बताया कि वाहनों के ईंधन के तौर पर रंगहीन तेल की अनधिकृत खरीद-फरोख्त के चलते खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
कारोबारी सूत्रों के मुताबिक इंदौर में सोमवार को डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 98.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए।

Related posts

BJP के लिए क्यों सबसे खास सीएम बने योगी आदित्यनाथ? एक तीर से बीजेपी ने किए कई शिकार

Pradesh Samwad Team

Guide complet du casino en ligne : tout ce qu’il faut savoir avant de jouer

Guide complet du casino en ligne : tout ce que vous devez savoir en 2024

Leave a Comment