Pradesh Samwad
खेल

मान. मंत्री जी की मंशा अनुसार संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता जी की पहल पर दो दिवसीय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों की कार्यशाला कल

खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की मंशानुसार संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता की पहल पर खेल विभाग के जिला खेल अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में 16 एवं 17 फरवरी, 2022 को आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य हेतु दिशा-निर्देश देना है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों को विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही साथ मैदानी भ्रमण भी कराया जायेगा। इस कार्यशाला में चुनिंदा अधिकारी अपना प्रजेंटेशन भी देंगे।
कार्यशाला के प्रथम दिन प्रातः 10ः30 बजे जिला खेल अधिकारियों से उनके प्रभार के जिले से संबंधित विषयों पर चर्चा की जायेगी। तत्पश्चात शिवपुरी, रीवा, नरसिंहपुर, रायसेन, इन्दौर और खरगोन जिलों के जिला खेल अधिकारी क्रमशः अपने जिले की गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण देंगे। अपरांह 12ः30 बजे से 1ः30 बजे के मध्य सी.एम. हेल्पलाईन एवं स्थापना से संबंधित विषयों पर संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान सभी जिला खेल अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेंगे तथा जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।
दूसरे सत्र में अपरांह 2ः30 बजे से सांय 6ः00 बजे के मध्य अधिकारी वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, टी.टी. नगर स्टेडियम तथा सी.आर.सी. का भ्रमण कर खेल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
कार्यशाला के दूसरे दिन 17 फरवरी को प्रथम सत्र में प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे के मध्य शूटिंग, घुड़सवारी अकादमी तथा नाथू बरखेड़ा एवं गोल्फ कोर्स का सभी अधिकारी भ्रमण कर गतिविधयों का जायजा लंेगे।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में अपरांह 2ः15 से 4ः30 बजे के मध्य संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव एवं उप संचालक वित्त सुश्री स्वर्णा चतुर्वेदी द्वारा प्रदेश की अधोसंरचना एवं वित्तीय विषयों पर चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।
अपरांह 4ः30 बजे से 5ः30 बजे के मध्य संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता अधिकारियों से खेल गतिविधियों एवं अधोसंरचना सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान करेगें।

Related posts

रायसेन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को BDCAके पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्री सुशील ठाकुर, ज्वाइंट सेक्रेट्री श्री संदीप डोंगर सिंह सहित श्री अनवर उस्मानी की उपस्थिति में हुई।
रायसेन खेल स्टेडियम में आगे की गतिविधियों को निरंतर संचालित करने और नई संभावनाओं की बारे में विस्तार से चर्चा भी हुई। इस दौरान श्री हकीमउद्दीन मंसूरी, श्री यावर सईद, श्री दीपक पण्डया भी मौजूद थे। Madhya Pradesh Cricket Association, MPCA

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट फेथ क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब और के जी कोल्ट्स के मध्य खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment