Pradesh Samwad
खेल

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्रेक डांसिंग अकादमी के लिए वर्चुअल टेलेंट सर्च

रायसेन ।2024 पेरिस ओलम्पिक में शामिल किये गये ब्रेक डांसिंग में पदक की संभावना को तलाशने के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्रेकिंग डांस अकादमी की स्थापना वर्ष 2022-23 में की जाने पर विचार किया जा रहा है जिसके लिए जिला स्तर पर प्रतिभा चयन किया जाना है ।
प्रतिभा चयन के मापदंड निम्नानुसार है :- 1. उम्र – 12- 20 वर्ष (1 जुलाई 2022 की स्थिति में) । 2. वीडियो का समय- प्रतिभागी को लगभग 60 सेकंड का ब्रेक डांस वीडियो बनाना है । 3. विडियो में जानकारी- वीडियो में खिलाड़ी का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर होना आवश्यक हैं । 4. टेक्निकल स्पेसिफिकेशन- वीडियो में ब्रेक डांस फूटवर्क, freezes और पावर मूव्स होना आवश्यक हैं ।
प्रतिभागी 60 सेकंड का वीडियो बनाकर जिला खेल अधिकारी कार्यालय, स्टेडियम रायसेन में जमा करेंगे, इसके पश्चात प्राप्त वीडियो जिला खेल अधिकारी द्वारा संचालनालय को दिनांक 5/6/2022 तक प्रस्तुत करेंगे ।

Related posts

राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ
रीवा ने इन्दौर को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मास्टर्स ग्रुप में मयंक सीनियर्स ने अलीशा सीनियर्स को जबकि ओपन वर्ग में बी एम सी सी ने आर सी सी को हराया सुमित तनेजा और जय देवनानी के नाबाद शतक

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की अंडर -22 (बालक वर्ग ) की चयन ट्रायल 14 मई को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment