Pradesh Samwad
देश विदेश

महिलाओं के बाद अब पुरुषों पर भी सख्त हुआ तालिबान- दाढ़ी बनाने और बाल कटवाने पर लगाई रोक


अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद से वहां की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई हैं। महिलाओं के अधिकार लगभग खत्म हो चुके हैं, वहीं अब तालिबान पुरूषों के पीछे पड़ गया है। अब तालिबान ने अफगान में पुरुषों की आजादी पर भी रोक-टोक शुरू कर दी है।
सैलून में दाढ़ी शेव करने या उसे ट्रिम करने पर लगाई रोक : दरअसल, अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान ने सभी सैलून में दाढ़ी शेव करने या उसे ट्रिम करने पर रोक लगा दी है। इसको लेकर तालिबान ने एक चिट्ठी भी जारी की है।
स्टाइलिश हेयरस्टाइल और दाढ़ी शेव करने पर पाबंदी : एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान की चिट्ठी के हवाले से लिखा है कि दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान ने स्टाइलिश हेयरस्टाइल और दाढ़ी शेव करने पर पाबंदी लगा दी है।
खबर के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ इस्लामिक ओरिएंटेशन के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रांतीय राजधानी लश्कर गह में हेयरड्रेसिंग सैलूनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसमें हेयर स्टाइलिंग और दाढ़ी शेव करने को लेकर चेतावनी दी गई थी।
हेयरड्रेसिंग सैलून में किसी भी तरह का संगीत नहीं लगेगा : सोशल नेटवर्क पर शेयर किए जा रहे आदेश की कॉपी में यह भी पता लगा है कि तालिबान ने हेयरड्रेसिंग सैलून में किसी भी तरह के संगीत बजाने पर रोक लगा दी है।
शरिया कानून लागू : गौरतलब है कि 15 अगस्त से ही तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करना शुरू कर दिया था जिसके बाद तालिबान ने देशभर में शरिया कानून लागू करना शुरू कर दिया था। हाल ही में तालिबान की क्रूरता उस समय सामने आई थी जब किडनैपिंग के चार आरोपियों को मारकर चौराहे पर लटका दिया गया था।

Related posts

अमेरिका में अटलांटा के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

पंजाब कांग्रेस में भूचाल के बीच उठी फ्लोर टेस्ट की मांग, जानें किस खेमे में कितना दम, क्या बच पाएगी चन्नी सरकार?

Pradesh Samwad Team

अगर आप ‘मुस्लिम’ नहीं हैं तो यूएई जाने से पहले जान लीजिए ‘नया कानून’, मिल सकते हैं कई लाभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment