Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका में अटलांटा के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत


अटलांटा के उत्तर पूर्व स्थित एक हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में ईंधन पूरा भरा हुआ था और यह ह्यूस्टन जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने जांच के दौरान यह सूचना मुहैया कराई।
अधिकारियों ने बताया कि एक इंजन वाला विमान शुक्रवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर डेकलाब-पीचट्री हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद शुक्रवार रात से हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बहाल कर दिया गया। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

जयशंकर और ब्लिंकन के बीच टेलीफोन पर दूसरी बार बातचीत हुई , यूक्रेन के मुद्दे पर हुई चर्चा

Pradesh Samwad Team

भारत से दुबई जाने वालों को नहीं दिखाना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, पर सुविधा सिर्फ इनके लिए

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका में गृहयुद्ध जैसे हालात हो गए हैं और प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रहे महिंदा राजपक्षे के घर को जला दिया है,, सांसद की हत्‍या

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment