Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश: पंचायत चुनावों से पहले 55 देसी पिस्तौल जब्त


इंदौर पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और उनके कब्जे से 55 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इंदौर के पुलिस आयुक्त (सीपी) हरिनारायणचारी मिश्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर इन हथियारों की आपूर्ति की जानी थी।
मिश्र ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 55 देसी पिस्तौल व 11 कारतूस जब्त किए हैं।
गिरफ्तार व्यक्तियों में एक हथियार निर्माता और दो अन्य लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग हिस्सों में उनकी आपूर्ति करते हैं।
मिश्र ने कहा कि पुलिस ने उस कारखाने का भी भंडाफोड़ किया, जहां इन हथियारों का निर्माण किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार किये गए तीनों व्यक्तियों के अपराधियों से संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि सिकलीगर (एक समुदाय) इंदौर के आसपास के धार, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर सहित कुछ जिलों और देवास के कुछ क्षेत्रों में हथियार बनाते हैं और इंदौर के जरिये उनकी आपूर्ति करते हैं।

Related posts

Pradesh Samwad Team

Quand les tournois de casino rencontrent le mobile : comment les bonus transforment les champions d’aujourd’hui

भोपाल में अब कटेगा ई-चालान, इन तीन तरीकों से भर सकते हैं जुर्माना, जानिए क्या है तैयारी?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment