24.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

भोपाल में अब कटेगा ई-चालान, इन तीन तरीकों से भर सकते हैं जुर्माना, जानिए क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल में अब ट्रैफिक नियम (Traffic Rule) तोड़ने वालों का ई-चालान (E-challan) काटा जाएगा. भोपाल पुलिस (Bhopal Police) को इसके लिए 100 पीओएस मशीन दे दी गई है. इनमें से 60 पीओएस मशीनों का इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस करेगी जबकि 40 का इस्तेमाल थानों की पुलिस करेगी. ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों का अब मौके पर ही फोटो खींचा जाएगा जिसके बाद गाड़ी का नंबर पीओएस मशीन में डालते ही पता चल जाएगा कि आपकी चालान की राशि क्या है यानि आपको कितना चालान देना पड़ेगा. यह मशीन के डिस्प्ले पर दिखाई देगा.
इन तीन तरीकों से भर सकते हैं जुर्माना : ई चालान के लिए भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) , एनआईसी और पीटीआरआई ने एक एमओयू (Memorandum of understanding) पर हस्ताक्षर किया है. बैंक द्वारा एमपी पुलिस को 1800 पीओएस मशीनें दी गई हैं. ई-चालान में तीन तरह से जुर्माना भरा जा सकता है. लोग नगद, कार्ड स्वैप करके या मोबाईल नंबर पर शेयर की गई लिंक पर क्लिक करके चालान भर सकते हैं. नियमों का उल्लंघन करने वाला चालक अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही जुर्माना दे सकेगा. शहर में ई चालान काटने के लिए ट्रैफिक के जवानों को ट्रेनिंग दे दी गई है.
क्यों अपनाया जा रहा ई-चालान : बता दें कि रसीद से चालान काटने पर कई बार लोग कई तरह के आरोप जैसे फर्जी तरीका, पुलिस पर पैसे ले लेने का आरोप लगाते रहे हैं. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब ई चालान अपनाया जा रहा है. समय की बचत को ध्यान में रखते हुए भी अब ई चालान अपनाया जा रहा है ताकि लोगों को भुगतान के लिए चक्कर न लगाना पड़े. इसका मकसद चालान को डिजिटल बनाना है. इससे नकली चालना बनाकर पैसे लेने पर भी रोक लगेगी और ट्रैफिक पुलिस को भी अपने काम में काफी सुविधा होगी. इससे चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

Related posts

Jeux multi‑plateformes : comment la synchronisation cross‑device transforme l’expérience casino tout en protégeant vos paiements

Strategia di scommessa: come scegliere fra high‑stakes e low‑stakes nei casinò moderni mantenendo la massima sicurezza dei pagamenti

राजीव गांधी की जयंती पर शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कर दी है बड़ी मांग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment