27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भोपाल की सौम्या तिवारी को एनसीए राजकोट की सेंटर का कप्तान नियुक्त किया गया

भोपाल की सौम्या तिवारी को एनसीए राजकोट की सेंटर का कप्तान नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे भारत में एनडीए के 5 सेंटरों पर चुने हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सेंटरों में मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाडीयो का चयन हुआ है भोपाल से सौम्या तिवारी और नैनी सिह राजपूत जबकि ग्वालियर से अनुष्का शर्मा का चयन किया गया है जिन्हें इन सेंटरों की टीमो में शामिल किया गया है । सभी चयनित महिला खिलाडीयो को इन सेंटरो की छह टीमें बनाकर 12 जून से 3 जुलाई तक विजयवाड़ा में मैचेस कराए जाएंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर भारतीय अंडर-19 गर्ल्स टीम के लिए टीम का चयन होगा ।
सौम्या ने इस वर्ष अंडर 19 नेशनल और चैलेन्ज़ेर ट्रॉफी बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। नेशनल 19 में सबसे ज्यादा विकेट्स लिये तथा चैलेंजर ट्रॉफी में बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर रही थी। इस प्रदर्शन को देखते एनसीए राजकोट के लिये चुनी गई और यहाँ अच्छा करने पर उसे राजकोट सेंटर की कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी है। सौम्या की इस उपलब्धि पर अरेरा क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच श्री सुरेश चेनानी , हेमंत कपूर के अलावा भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीयो ने सौम्या को बधाई और शुभकामनाएं बड़ी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

हरमनप्रीत WBBL में ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

पीवी सिंधु का क्वार्टर फाइनल मैच से पहले मिताली राज ने बढ़ाया हौसला, कहा- उनका फुटवर्क लाजवाब

Pradesh Samwad Team

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जिमनास्टिक्स (मेंस) में भाग ले रहे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment