23.4 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

भीम के आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण ने सोमवार को बड़ा एलान करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी जहां से भी विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे, मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। एक चैनल से बातचीत भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि हमारी पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में भाग ले रही है।
पार्टी के मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुद मैदान में उतरेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी की कोर कमेटी करती है। अगर आप मेरी इच्छा पूछेंगे तो मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा जहां से यूपी के मुख्य योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे। उन्होंने जिस तरह से लोगों पर जुल्म किये हैं, उसका बदला लेने के लिए उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा और उन्हें विधानसभा में घुसने नहीं दूंगा।
आजाद समाज पार्टी और बसपा का गठबंधन हो जाए-चंद्रशेखर : चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि योगी को हराने के लिए किसी मजबूत प्रत्याशी को ही मैदान में उतरना चाहिए। गठबंधन की बात पर चंद्रशेखर ने कहा कि मेरी प्राथमिकत बसपा रहेगी। बसपा की तरफ से मेरा लगातार अपमान किया गया, इसके बाद भी मेरी प्राथमिकता बसपा से गठबंधन की है। हम चाहते हैं कि आजाद समाज पार्टी और बसपा का गठबंधन हो जाए।
मायावती न पसंद करने के सवाल पर क्या बोले चंद्रशेखर? : मायावती उन्हें पसंद नहीं करतीं, इस सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि दलित वोटर किसी का गुलाम नहीं है। आजादी के समय कांग्रेस के साथ रहा। रामविलास पासवान, जगजीवन राम, मान्यवर कांशीराम और बहन जी के साथ रहा। दलित समाज हमेशा लड़ने वाले नेता को पसंद करता है। मेरे लिए बहुजन समाज सर्वोपरी है। इसलिए मैंने पहल की है और चाहता हूं कि भाजपा को रोकने के लिए बसपा और आजाद समाज पार्टी को साथ आना चाहिए।

Related posts

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मुश्किलें बढ़ीं, इनकम टैक्स विभाग ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्ति!

Pradesh Samwad Team

बैलगाड़ी पर बैठकर बात कर रहे एमपी के वित्त मंत्री, कांग्रेस ने लिए मजे, कहा- भविष्य में इसी पर बैठना पड़ेगा

Pradesh Samwad Team

भोपाल में सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को लगाई फटकार, सीपीए एजेंसी का कार्य किया समाप्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment