Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

दो दिन में सीएम शिवराज का दूसरा दिल्ली दौरा, गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर लौटे

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan Delhi Visit) एक महीने में चार बार दिल्ली दौरे पर गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को वह लगातार दो दिन दिल्ली दौरे पर गए और लौट आए। शुक्रवार को सीएम ने दिल्ली में तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। शाम को फिर भोपाल लौट आए थे।
अगले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान फिर से दिल्ली गए। सीएम ने वहां जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किए हैं। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री से किन मुद्दों पर बात हुई है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पूर्व में मंत्रियों से जब सीएम की मुलाकात होती थी तो मुद्दों के बारे में जानकारी दी जाती थी।
वहीं, शुक्रवार के दौरे के दौरान सीएम शिवराज ने दिल्ली में सबसे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले थे। तीनों नेताओं से प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर बात हुई थी। उसके बाद सीएम शाम को भोपाल लौट आए थे।
सीएम विदिशा हादसे के अगले दिन ही दोपहर में दिल्ली गए थे। वहां, उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी। वहीं, अमित शाह से हुई मुलाकात को बीजेपी की तरफ से सामान्य बताने की कोशिश की जा रही है। मगर सियासी गलियारों में चर्चा है कि उनके पास बात करने की बहुत सारे मुद्दे थे।

Related posts

Résolutions de Nouvel An : comment les promotions et jackpots en ligne transforment vos bonnes résolutions en gains réels tout en gardant le contrôle de votre bankroll et votre plaisir de jeu

LIVE, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थित, कांके विधानसभा, झारखण्ड से

Pradesh Samwad Team

Multi‑valuta nelle scommesse online: cosa è vero sui jackpot e cosa è solo leggenda

Leave a Comment