Pradesh Samwad
खेल

विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी की 9 अचीवमेंट्स


नामीबिया के खिलाफ के खिलाफ मैच के साथ ही रवि शास्त्री और विराट कोहली के युग का अंत हो गया। यह जोड़ी अब कभी भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखाई देगी। कोहली इस मैच के साथ ही टी-20 टीम की कप्तानी से हट गए हैं तो दूसरी ओर रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस जोड़ी के अंडर में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लगभग सात साल तक चली इसी जोड़ी की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं…

  1. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत (2018-19): दोनों के मार्गदर्शन में भारत ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने वाली पहली एशियाई टीम बनकर इतिहास रच दिया।
  2. ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सफलता (2020-21): कोहली हालांकि पूरे दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन शास्त्री के मार्गदर्शन में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार दूसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती।
  3. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (2021): भारत ने कोहली और शास्त्री के मार्गदर्शन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र के फाइनल में जगह बनाई। विराट कोहली की टीम को फाइनल में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
  4. एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल (2019): भारत 2019 आईसीसी विश्व कप के ग्रुप चरण में सर्वश्रेष्ठ टीम बन कर उभरा और अंक तालिका में शीर्ष पर था। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
  5. इंग्लैंड दौरा (2021) कोहली और शास्त्री की जोड़ी की देखरेख में भारत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त कायम की है। भारतीय दल में कोविड-19 के कारण हालांकि आखिरी टेस्ट को निलंबित कर दिया गया है।
  6. शास्त्री की देखरेख में, भारत ने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीजएं जीती।
  7. शास्त्री के कोच रहते भारत ने 2017 में श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टीम ने पहली बार यह कारनामा किया था।
  8. भारत ने पहली बार कैरेबियाई सरजमी पर टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया। इनके समय के दौरान, भारत तेज गेंदबाजी विभाग में काफी मजबूत हुआ। ऐसी गेंदबाजी इकाई बनी जिसने सभी परिस्थितियों में और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रभावित किया।
  9. टेस्ट रैंकिंग के 42 महीने तक शीर्ष पर: कोच शास्त्री और कप्तान कोहली की देखरेख में भारतीय टीम 2016 से 2020 तक 42 महीनों के लिए टेस्ट में दुनिया की नंबर एक टीम बनी रही।

Related posts

68वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आरसीसी भोपाल महिला टीम बनी चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों की तैयारी के लिए बुल्गारिया में विशेष शिविर के लिए 14 सदस्यीय टीम में रवि दहिया, दीपक पुनिया शामिल

Pradesh Samwad Team

5 january

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment