Pradesh Samwad
खेल

भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की केंद्रीय चयन समिति के सदस्य बने राहुल कोठारी

भोपाल : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रहे श्री राहुल कोठारी को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की केंद्रीय चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया हैं। श्री कोठारी वर्तमान में फिजिकल एजुकेशन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के चैयरमैन एवं इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट हैं। श्री कोठारी पूर्व में भारत सरकार के युवा प्रतिनिधि मंडल का चीन में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। भारत सरकार की उक्त समिति सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं एवं संगठनों के नामों को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए अनुमोदित करेगी। इस समिति के अध्यक्ष भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सचिव होंगे। इस अवसर पर श्री राहुल कोठारी को स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल समेत अनेक खेल संगठनों द्वारा बधाई और शुभकामनाए दी गई साथ ही प्रदेश के समस्त खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी।

Related posts

विवाद के बाद सारांश ट्रॉफी में आज दो फाइनल खेले जाएंगे

Pradesh Samwad Team

भोपाल की सौम्या तिवारी को एनसीए राजकोट की सेंटर का कप्तान नियुक्त किया गया

Pradesh Samwad Team

24 may

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment