22.9 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी दोनों वर्गों में चैंपियन , आरजीपीवी नोडल बेसबॉल प्रतियोगिता

एलएनसीटी दोनों वर्गों में चैंपियन , आरजीपीवी नोडल बेसबॉल प्रतियोगिता लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित RGPV नोडल बेसबॉल चैंपियनशिप में आज फाइनल मुकाबले खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने कारपोरेट कॉलेज को बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया इसके पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में एलएनसीटी ने सेम कॉलेज को 10:08 से तथा कारपोरेट ने एसआईआरटी को 8-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था उसके बाद महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पिछले वर्ष की चैंपियन एलएनसीटी ने पटेल कॉलेज को 10-0 से हराकर एक बार पुनः खिताब अपने नाम किया सेमीफाइनल मुकाबलों में एलएनसीटी में जेएनसीटी को 2-1 से तथा पटेल कॉलेज ने फार्मेसी को 1-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था स्पर्धा सचिव पंकज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में RGPV से सम्बद्ध भोपाल नोडल के 14 कॉलेजों की महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता से भोपाल नोडल की टीम का चयन किया जाएगा जो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे अंपायर की भूमिका अमित सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी, उत्सव यादव स्टेट अम्पायर, महेश सोंधिया स्टेट अम्पायर, नचिकेत,राज सोनी,रुक्मणि भिलाला,हिमांशु द्विवेदी आदि ने की।

Related posts

भारत ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप, श्रेयस अय्यर का लगातार तीसरा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

मानसरोवर आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा बच्चों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘

Pradesh Samwad Team

16 february

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment