Pradesh Samwad
देश विदेश

बॉस से परेशान हो गई थी महिला, बदला लेने के लिए कर दिया धमाका

थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद बहुत से बॉस (Boss) अपने कर्मचारियों (Employees) को नाराज करने की भूल नहीं करेंगे! दरअसल, यहां 38 वर्षीय महिला कर्मचारी ने उस तेल के गोदाम को ही उड़ा दिया, जिसमें वो 9 साल से काम कर रही थी। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि वो अपने बॉस से गुस्सा थी। रिपोर्ट में बताया गया कि एन श्रिया अपने बॉस की शिकायतों और ‘तनाव पैदा करने की आदत’ से तंग आ गई थी।
आग पर काबू पाने में लगे 4 घंटे : कथित तौर पर एन श्रिया ने 29 नवंबर को पहले एक कागज के टुकड़े को जलाया और फिर उसे फ्यूल कंटेनर पर फेंक दिया। चंद ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की लपटों में घिर गया और धूं धूं कर जलने लगा। मौके पर 40 से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंची। आपातकालीन सेवाओं को आग पर काबू पाने में करीब 4 घंटे लग गए। बताया गया कि कंटेनर में हजारों गैलन तेल था
पुलिस के मुताबिक, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। हालांकि, महिला ने कहा कि उसने ये कदम तनाव में उठाया था, जिसके लिए उसके 65 वर्षीय बॉस जिम्मेदार हैं। बता दें कि यह प्रपाकोर्न ऑयल गोदाम, नाखोन पाथोम प्रांत (Nakhon Pathom Province) स्थित है।
कंपनी को लगा 9 करोड़ का फटका : पुलिस कंपनी के मालिक से भी पूछताछ कर रही है, जिसने बताया कि महिला पिछले 9 साल से यहां काम रही है। लेकिन वो ऐसा कदम उठाएगी अंदाजा नहीं था। बता दें, इस घटना से कंपनी को 900,000 पाउंड (करीब 9 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ।
सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने : घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें ‘हेड ऑफ वेयर हाउस’ के तौर पर काम करने वाली एन श्रिया वेयरहाउस में जाती दिखती हैं, और वहां से बाहर निकलने से पहले कागज का एक टुकड़ा जलाकर वहां छोड़ आती हैं। इस भीषण आग में दस से अधिक घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related posts

न्यूयार्क में एमरजेंसी का ऐलान, दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था : ओमीक्रोन कोरोना का खौफ

Pradesh Samwad Team

ओसामा जैसा ऑपरेशन मसूद अजहर के खिलाफ भारत के लिए क्यों है मुश्किल

Pradesh Samwad Team

क्या श्रीलंका से भगकर परिवार सहित इंडिया आ गए हैं महिंदा राजपक्षे? भारतीय उच्चायोग ने दिया जवाब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment