Pradesh Samwad
देश विदेश

न्यूयार्क में एमरजेंसी का ऐलान, दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था : ओमीक्रोन कोरोना का खौफ


कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर जहां दुनिया चिंतित है वहीं अमेरिका में खौफ का माहौल है। कोरोना के प्रोक को झेल चुके न्यूयार्क में इसी खौफ के बीच गवर्नर कैथी होचुली ने आपातकाल का ऐलान किया है। इससे वह अस्पतालों को अत्यावश्यक श्रेणी से इतर प्रक्रियाओं को सीमित करने तथा उन्हें क्षमता बढ़ाने का आदेश देने में सक्षम हो जाएंगी। न्यूयार्क में नए उपाय 3 दिसंबर से प्रभावी होंगे, जहां पिछले वर्ष कोरोना के कारण हजारों लोग जान गंवा चुके हैं।

ये प्रतिबंध वैसे नहीं होंगे जैसे महामारी की शुरुआत में लागू किए गए थे लेकिन होचुल द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई शहर में हाल के हफ्तों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों तथा ओमीक्रोन वैरिएंट को लेकर उनकी चिंताओं को दर्शाता है। ओमीक्रोन वैरिएंट ने अमेरिका समेत कई देशों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाने को मजबूर कर दिया है। डेमोक्रेट नेता होचुल ने एक बयान में कहा, ‘हम ठंड के दौरान कोरोना के मामलों में इजाफे के खतरों को महसूस कर सकते हैं।
भले ही अभी ओमीक्रोन वैरिएंट न्यूयार्क में नहीं आया हो लेकिन मान लीजिए कि वह आने वाला है।’ उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अब भी सबसे प्रभावी उपाय है। उधर, दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण का दैनिक आंकड़ा एक बार फिर चार हजार को पार कर गया, जबकि रिकार्ड 52 लोगों की मौत हो गई। देश में मृत्युदर 0.8 फीसद हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमण के 33,946 नए मामले आए, जबकि 1,239 लोगों की मौत हो गई।

Related posts

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का ऐलान, मुल्ला बरादर ही बनेगा नया राष्ट्रपति

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन: PM बोरिस जॉनसन 7वीं बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी ने शेयर की मिसकैरेज के बाद मिली खुशी की उम्मीद

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान में गधों की आबादी बढ़ रही है, हर साल बढ़ रही संख्या…57 लाख हो चुकी है आबादी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment