Pradesh Samwad
ज़रा हटके

बच्चों की फनी फाइट: भाई ने अपने भाई को दे मारा मुक्का


बालकों के बीच जब फाइट होती है तो सबसे ज्यादा दुख मां-बाप को होता है। लेकिन ये लड़ाइयां कई बार देखने में बड़ी फनी (Funny Fight Between Kids) लगती हैं। बच्चे तो दिल के सच्चे होते हैं, उन्हें क्या पता कि सामने वाले के किधर चोट मारनी चाहिए, किधर नहीं। बस वो मार देते हैं। इसी बीच कई बार चोटिल खुद हो जाते हैं। एक बच्चे ने ऐसा ही कांड कर दिया। उसने खेलते-खेलते अपने भाई को बड़ी दिलेरी के साथ सिर पर मुक्का दे मारा। फिर जो हुआ वो बड़ा ही फनी था। जिसके उसने मुक्का मारा था, उसके तो कुछ नहीं हुआ। जिसने मारा था उसका रोना निकल गया।
एक बच्चा कर रहा होता है शरारतें : बच्चों का यह वीडियो लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया कि इसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो महज 12 सेकेंड का है। होता ये है कि इसमें दो बच्चे दिखते हैं। एक बच्चा अपने खेल में मस्त हुआ पड़ा है। वो अकेले खेले जा रहा है। जबकि दूसरा थोड़ा परेशान सा लग रहा है। वो जाकर उस बच्चे को परेशान करता है। शरारतें करता है, उसके माथे पर मुक्का मारता है। लेकिन दूसरा बच्चा खेलता रहता है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
फिर दे मारता है सीधे मुक्का : इसके बाद वो थोड़ा समय इधर-उधर टहकर फिर वापस आता है और खेलते हुए बालक के सीधे माथे पर मुक्का दे मारता है। माथा ठहरा मजबूत उंगलियां बोल जाती हैं उसकी। वो रोने लगता है। बस दुनिया को यही प्यारी सी शरारत अच्छी लगती है।

Related posts

जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग यूएस हुईं रवाना

Pradesh Samwad Team

हमारी आकाशगंगा की ओर तेजी से आ रहा ‘सितारा’, सुपरनोवा से निकला?

Pradesh Samwad Team

जू में बच्चे की तरह रोने लगा पक्षी, वीडियो देख कानों पर यकीन नहीं होगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment