Pradesh Samwad
ज़रा हटके

हमारी आकाशगंगा की ओर तेजी से आ रहा ‘सितारा’, सुपरनोवा से निकला?


हमारी आकाशगंगा Milky Way की ओर एक ‘सितारा’ तेजी से भागा चला आ रहा है। करीब 32 लाख किलोमीटर की प्रतिघंटा की रफ्तार से यह आकाशगंगा के किनारे से निकलने वाला है। एक नई स्टडी में बताया गया है कि धरती से करीब 2 हजार प्रकाशवर्ष दूर इस सितारे में दरअसल, विस्फोट हुआ जिसके बाद इसका एक टुकड़ा तेज गति से अंतरिक्ष में उड़ चला।
स्टडी के लेखक और बॉस्टन यूनिवर्सिटी में ऐस्ट्रॉनमी के असोसिएट प्रफेसर जेजे हर्मीस और उनके साथियों का मानना है कि यह LP 40-365 नाम का सितारा, सुपरनोवा से गुजरने वाले एक सफेद बौने सितारे (White Dwarf Star) का बेहद घना टुकड़ा है। स्टडी की एक और लेखक ऑडेलिया पटरमन ने बताया कि पूरी तरह से खत्म नहीं होना अपने आप में अनोखी बात है।
अपनी धुरी पर घूम रहा है : इस सितारे को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के हबल स्पेस टेलिस्कोप के सर्वे डेटा के अनैलेसिस पर खोजा गया था। इसके अलावा ट्रांजिटिंग एग्जोप्लैनेट सर्वे सैटलाइट (TESS) के डेटा की भी मदद ली गई और पाया गया कि LP 40-365 न सिर्फ तेजी से भाग रहा है बल्कि हर 9 घंटे पर घूमता भी है। आमतौर पर सभी सितारे अपनी धुरी पर घूमते हैं लेकिन LP 40-365 काफी कम है, खासकर ऐसे ऑब्जेक्ट के लिए जो सुपरनोवा से होकर गुजरा हो।
इससे संकेत मिलता है कि यह कभी किसी दो सितारों के सिस्टम का हिस्सा था। ऐसे सितारे एक-दूसरे का चक्कर काटते हैं। जब इस सिस्टम में सफेद बौना सितारा होता है जो अपना मास दूसरे सितारे को देने लगता है, तो वह सुपरनोवा विस्फोट में बदल जाता है। यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि कौन से सितारे से मास दूसरे सितारे में गया है। हालांकि, इसकी गति के आधार पर रिसर्चर्स का अंदाजा है कि जो टुकड़ा दिखा है वह सुपरनोवा से ही निकला है।
दिलचस्प बात यह है कि सुपरनोवा के बाद बचने वाले ऐसे ऑब्जेक्ट्स में हाइड्रोजन और हीलियम के अलावा काफी धातुएं होती हैं।

Related posts

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच हुई फाइट, पर जीता कौन?

Pradesh Samwad Team

रविन्द्र भवन में चल रहे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

Pradesh Samwad Team

ये कुत्ता खड़ा है या इंसान? बचपन का सपना पूरा करने के लिए Dog बन गया ये शख्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment