Pradesh Samwad
खेल

पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, निभाएंगे अब यह भूमिका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो ट्रेवर होन्स की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यह घोषणा की। फरवरी में में चयन समिति का हिस्सा बने 38 वर्षीय बेली की पहली बड़ी चुनौती इस साल के टी20 विश्व कप के लिए टीम के चयन की होगी। उनकी अगुवाई में चयन समिति घरेलू एशेज श्रृंखला और उपमहाद्वीप के दौरे के लिए टीम चुनेंगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान में बेली ने कहा कि मैं ट्रेवर को उनके अविश्वसनीय काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सफलता में अपना योगदान दिया है। उन्होंने मुझे भी खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मदद की थी। राष्ट्रीय टीमों के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा कि निकाय ने बेली और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ जुड़ने के लिए पैनल के तीसरे सदस्य की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

एन सी सी सी की टीम अंकुर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर अपने पूल में टॉप पर

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का निधन, टि्वटर पर दी जानकारी

Pradesh Samwad Team

हलाल मीट पर बढ़ा बवाल तो BCCI ने दी सफाई…. खिलाड़ी जो चाहे खा सकते हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment