Pradesh Samwad
खेल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का निधन, टि्वटर पर दी जानकारी

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का निधन, टि्वटर पर दी जानकारी
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बड़ा निजी झटका लगा है। उन्होंने खुद टि्वटर पर इसके बारे में बताया है। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज कहे जाने वाले अख्तर की मां का निधन हो गया है। उनकी मां का नाम हमीदा अवान था।
शोएब अख्तर ने टि्वटर पर इसकी जानकारी दी है। अख्तर ने लिखा है, ‘मेरी मां, मेरा सब कुछ, अल्लाह ताला की मर्जी से इस संसार को छोड़कर चली गई हैं। नमाज-ए-जनाजा असर की नमाज के बाद H-8 में पढ़ी जाएगी।’
पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक अख्तर की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अख्तर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे इंटरनैशनल और 15 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले।

Related posts

जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत ने कनाडा को 13-1 से हराया

Pradesh Samwad Team

साउथ अफ्रीका ने 4 रनों से जीत सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment