Pradesh Samwad
खेल

पूनम विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में पहुॅची

राजधानी की बैडमिन्टन खिलाडी पूनम तत्ववादी वर्ल्ड सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में 50 वर्ष के एकल व युगल वर्ग के क्वार्टर फायनल में पहुॅच गई हैं। विश्व चैम्पियनशिप वेल्वा, स्पेन में खेली जा रही है।
विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में तीन पदक जीत चुकी पूनम को 50 वर्ष वर्ग के पहले दौर में बाय मिला था। दूसरे दौर में उन्होंने मेजबान स्पेन की मारिया एंटोनिया को सीधे गेमों में 21-6, 21-7 से हराया। प्री क्वार्टर फायनल में जर्मनी की स्टेफनी विगर को 21-8, 21-5 से परास्त कर क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। वहीं युगल वर्ग में संगीता रामगोपालन के साथ बेल्जियम की फ्रेट विवियन और थाईलैण्ड की एल. ससिथोर्न की जोडी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

Related posts

ब्रेक डांस अकादमी के लिए 10 जुलाई से प्रतिभा चयन

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : रोमांचक मुकाबले में वी एस अकादमी ने अरेरा अकादमी को हरा सेमीफाईनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को खोजने लिए खेल और युवा कल्याण विभाग ,स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातिय कार्य

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment