Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

पीएम आवास के लिए अधिकारियों ने पैसे लिए, मैं ऐसे लोगों को छोडूंगा नहीं… कमिश्नर और कलेक्टर से शिवराज


एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chauhan Angry) ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की है। इस दौरान उनके कामों के लिए तारीफ भी की है। साथ ही खामियों को लेकर फटकार भी लगाई है। इस दौरान पीएम आवास में गड़बड़ी को लेकर सीएम अधिकारियों को चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि गड़बड़ी करने वाले लोगों को मैं छोड़ूंगा नहीं।
सीएम ने कोविड काल में अच्छे काम के लिए अधिकारियों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 82 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोल लग चुकी है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि मैं औचक निरीक्षण करूंगा। कुछ जगह अभी जनदर्शन में मुझे खामियां दिखी हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम आवास में मुझे पता चला कि अधिकारियों ने लोगों से पैसे ले लिए।
उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को छोड़ूंगा नहीं। अभी निलंबित कर जांच बैठा दी है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राहियों के डेटा तैयार करें। डेटा में उनके नाम और नंबर हो। मैं कभी भी किसी से औचक फोन कर बात कर सकता हूं। सीएम ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर भी अधिकारियों को झाड़ लगाई है। साथ कलेक्टर को बड़े कामों की मॉनिटरिंग के लिए कहा है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल से प्रदेश में जनसुनवाई प्रारंभ होगी। कलेक्टर-कमिश्नर बाकी अधिकारी भी जनता से मिलेंगे। शिकायतों के निराकण की मॉनिटरिंग भी हम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर महीने सीएम हेल्पलाइन की भी अब मॉनिटरिंग करेंगे। हम देखेंगे कि इन शिकायतों पर कार्रवाई होती है कि नहीं।
सीएम ने अपराध की घटनाओं को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 1 जनवरी से 31 अगस्त 2020 तक 8131 अपराध दर्ज हुए हैं। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलात्कार, लूट और बलवा के अपराध शामिल हैं। वहीं, सीएम ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि परिवार का कोई सदस्य चला गया तो उसकी हम मदद करें। अनुकंपा की नियुक्ति को लेकर हम व्यवस्था बना लें कि समय सीमा के अंदर लोगों को नियुक्ति मिल जाए।
गौरतलब है कि एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही में जन दर्शन यात्रा पर थे। जन संवाद के दौरान उन्हें कई प्रकार की शिकायतें मिली थीं। सीएम ने इस दौरान कई अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई भी किए थे। उन्हें मौके पर ही निलंबित कर दिया गया था।

Related posts

Nouvel An, Nouveau Pari : Guide Débutant de la Gestion de Bankroll pour Réussir dans les Paris Sportifs en Ligne

Come i Tornei Online Stanno Trasformando il Recupero dal Gioco Difficile: Storie di Successo, Bonus e Promozioni

Assistance 24 h/24 et 7 j/7 dans les casinos en ligne : comment l’IA et les agents humains transforment les bonus pour les joueurs débutants

Leave a Comment