Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट रोड का किया था उद्घाटन, नौ महीने बाद ही उखड़ने लगी, ग्राउंड जीरो से देखें हाल


सड़कों में गड्ढों की भरमार है, लोग हलकान हैं… ये हाल एमपी की राजधानी भोपाल की है। हर इलाके की सड़क पर आपको छोटे-मोटे गड्ढे मिल जाएंगे। गड्ढों की भरमार की खबरें मीडिया में आती हैं तो सीएम शिवराज अधिकारियों पर आखें तरेरते हैं। मगर सड़कों में सुधार नहीं है। छोटे-मोटे सड़कों का हाल छोड़ दीजिए, सीएम हाउस से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बने स्मार्ट रोड का हाल देख लीजिए।
इस स्मार्ट रोड का उद्घाटन शिवराज सिंह चौहान ने नौ महीने पहले ही किया है। पहली बारिश के मौसम में ही यह सड़क उखड़ने लगी है। बारिश की वजह से सड़कें खराब होती हैं लेकिन यह कोई आम सड़क नहीं है। इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च (Bhopal Smart Road Made In 43 Crores) हुए हैं। भोपाल के डिपो चौराहे से लेकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक की दूरी 2.2 किलोमीटर है। यह स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आता है। इसके आसपास सीएम से लेकर मंत्री और पूर्व सीएम तक के आवास हैं।

Related posts

Live‑Casino vs. Cinema: come le scene di Hollywood distorcono il futuro dei VIP nelle scommesse online

Win 2 Chill Casino Online: A Safe and Exciting Gaming Destination

Bizzo Casino – So starten Sie ins neue Jahr mit Top‑Bonussen und blitzschnellen Auszahlungen

Leave a Comment