Pradesh Samwad
मनोरंजन

ड्वेन जॉनसन ने फैन को गिफ्ट किया अपना ट्रक, हॉलिवुड ऐक्टर की दारियादिली की हो रही तारीफ


‘द रॉक’ के नाम से पॉप्युलर अमेरिकन ऐक्टर ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) अपनी स्टाइल के कारण फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक बार फिर ड्वेन जॉनसन ने ऐसा काम किया है कि हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल, ड्वेन जॉनसन ने अपना पर्सनल ट्रक अपने एक फैन को गिफ्ट कर दिया है। ड्वेन जॉनसन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
अमेरिकी नेवी के ऑस्कर रोड्रिगेज के लिए इस साल क्रिसमस जल्दी आ गया जब क्योंकि ड्वेन जॉनसन ने उन्हें अपना पर्सनल ट्रक गिफ्ट कर रहे थे। ड्वेन जॉनसन के लिए ये ट्रक काफी खास है। ड्वेन जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि वह अपने फैंस के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, जिन्हें उन्हें अपनी नई रिलीज रेड नोटिस की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए इनवाइट किया था।
ड्वेन जॉनसन ने आगे लिखा कि वह अपने एक फैन के लिए कुछ अविस्मरणीय करना चाहते थे। वह पोर्श टायकन देना चाहते थे इसलिए पोर्शे के पास पहुंचे लेकिन कंपनी ने मना कर दिया। फिर उन्होंने सोचा कि कुछ और बेहतर करुंगा। इसके बाद उन्होंने अपने पर्सनल ट्रक फैन को गिफ्ट कर दिया।
ड्वेन जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फैन ट्रक पर छोड़े गए एक नोट को पढ़ रहा है। जिसमें लिखा था, ‘आपकी सेवा के लिए धन्यवाद भाई, अपने नए ट्रक आनंद लें।’ इतना पढ़ते ही फैन इमोशनल हो जाता है और प्यार का इजहार करने के लिए ड्वेन जॉनसन को कसकर गले लगा लेता है।
ड्वेन जॉनसन ने गिफ्ट देने के लिए अमेरिकी नेवी के ऑस्कर रोड्रिगेज को ही क्यों ही चुना? इस पर ड्वेन जॉनसन ने कहा, ‘मैंने दर्शकों के बारे जानकारी की तो ऑस्कर रोड्रिगेज की कहानी ने मुझे प्रभावित किया। वह अपनी 75 वर्षीय मां की देखभाल करता है। उनका पर्सनल ट्रेनर है। चर्च में लीडर है। घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए सहायता और भोजन पहुंचाता है।’
ऑस्कर रोड्रिगेज को विश्वास नहीं हो रहा था कि क्या हो रहा है लेकिन ड्वेन जॉनसन के हावभाव से वह बहुत प्रभावित हुआ। ऑस्कर रोड्रिगेज ने ड्वेन जॉनसन के द्वारा गिफ्ट किए ट्रक के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ लिखा, ‘मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं है कि मैं कतिना धन्य और आभारी हूं।’

Related posts

सलमान ने की ‘धाकड़’ कंगना की तारीफ, क्वीन बोलीं- थैंक्स मेरे दबंग हीरो

Pradesh Samwad Team

सलमान खान ने दे दिया है इशारा ‘बजरंगी भाईजान’ का आएगा सीक्वल

Pradesh Samwad Team

इस मूवी में साथ नजर आएगी बाप-बेटे की जोड़ी, आर बाल्की की फिल्म के लिए अमिताभ-अभिषेक ने मिलाया हाथ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment