Pradesh Samwad
खेल

जेएस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता : जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नर्मदापुरम संभाग ने सागर संभाग पर 8 विकेट से शानदार जीत अर्जित की

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जे एस आनंद सीनियर गर्ल्स वन- डे इंटर डिवीजन टूर्नामेंट का मुकाबला चंदू सरवटे क्रिकेट स्टेडियम पर नर्मदापुरम और सागर के बीच खेला गया जिसमें सागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सागर की ओर से कप्तान क्रांति गौड नाबाद 95 रनों की पारी खेली हर्षिता पांडे 19 और मोहित यादव ने 16 रनों की पारी खेली नर्मदा पुरम की ओर से वैष्णवी सिंह ने 3 अनामिका रघुवंशी, वाणी मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदा पुरम की टीम ने 41 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और यह मैच 8 विकेट से जीता नर्मदा पुरम की ओर से वैष्णवी सिंह नै नाबाद 68 और अनन्या दुबे ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली कल्याणी जाधव ने 31 रनों की पारी खेली सागर की ओर से इशिता मुखारिया ने दो विकेट लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच संयुक्त रुप से नर्मदा पुरम की वैष्णवी सिंह और सागर की क्रांति गोंड को चुना गया कल बुधवार को नर्मदा पुरम और भोपाल के बीच मैच खेला जाएगा।

Related posts

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता ओपन वर्ग में फेथ क्रिकेट क्लब ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रीय रोड बाइक चेम्पियनशिप

Pradesh Samwad Team

52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता
भोपाल संभाग की टीम सेमीफाइनल में, भोपाल संभाग की टीम की राका क्लब मथुरा पर आसान जीत, 52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का छटवा मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment