Pradesh Samwad
खेल

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता ओपन वर्ग में फेथ क्रिकेट क्लब ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज ओपन वर्ग के मुकाबले शुरू हुए जिसमे आज फेथ क्रिकेट क्लब ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फेथ क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 19.4 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी, जिसमे अनिकेत वर्मा ने 71 और कृष मल्होत्रा ने 31 रन बनाए । मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की तरफ से समृद्ध ने 3 और शोएब व प्रभांशु ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी मयंक चतुर्वेदी अकादमी की टीम 17.1 ओवर्कमे 95 रन वनाकर ऑलआउट ही गयी । मयंक की तरफ से जैद ने 34 , अरबाज़ ने 17 और आदित्य गौर ने 10 रन बनाए। फेथ क्रिकेट क्लब की तरफ से निखिल राजपूत ने 3 और प्रनकेश और प्रियांशु ने 2 2 विकेट लिए। फेथ क्रिकेट क्लब ने 63 रन से मैच जीत लिया। अनिकेत वर्मा को मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर श्री फैज़ल मीर और आरएसएस के नगर कार्यवाह श्री सचिन ने पुरुस्कृत किया। कल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला ओपन वर्ग में बी एम सी सी और आर सी सी के मध्य जबकि दूसरा मुकाबला मयंक सीनियर्स और अलीशा सीनियर्स के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

भारत ने पहली पारी में बनाए 202 रन, द. अफ्रीका 167 रन पीछे

Pradesh Samwad Team

एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप, थाईलैड -2022
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य सहित जीते तीन पदक

Pradesh Samwad Team

शुभ को डबल क्राउन : हर्ष, रूबी, वरुण और हर्षित ने भी जीते खिताब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment