Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग ; अंतर जिला अंडर-18 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जे डी सी ए के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर जिला ‘U’-18 वर्षीय बालक वर्ग‌ क्रिकेट प्रतियोगिता में 17/05/2022. को खेलें गए पूल B का दूसरा सेमीफाइनल मैच मैच बालाघाट विरुद्ध छिंदवाड़ा जिले के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 10 विकेट गंवा कर छिंदवाड़ा जिले ने 155 रनों ‌का लक्ष्य बालाघाट ज़िले को दिया । छिंदवाड़ा जिले से सजल भादे ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी मे 05 चौके लगाए, अंशु वर्मा ने 27, पुष्कर विश्वकर्मा 23 तथा फ़ैज़ ख़ान ने 19* रन बनाए। बालाघाट ज़िले से आदर्श रिनायत और अमन त्रिपाठी ने ‌3-3 विकेट तथा सक्षम साकरे ने 02 विकेट लिए।‌बालाघाट जिले ‌ने 155 के लक्ष्य को 25 ओवरों में 06 विकेट पर बना कर 04 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, सक्षम साकरे ने 84 रनों की आक्रमक पारी में 62 गेंदों मेंबर 16 चौके लगाए, चिराग‌ चौधरी ने 27 रनों में 05 चौके लगाए। छिंदवाड़ा जिले से मानव‌ शर्मा ने 03 तथा पुष्कर विश्वकर्मा ने 02 व वेदांत ‌को 01 विकेट मिला। 18 मई को फाइनल मैच जबलपुर विरुद्ध बालाघाट ज़िले के मध्य प्रातः 7 बजे से एम पी सी ए स्टेडियम में प्रारंभ होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बहुप्रतीक्षित 2022-23 का बजट पेश किया गया है

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मैच में सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

विवाह के बंधन में बंधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment