Pradesh Samwad
खेल

अनुशासनहीनता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही: श्री ध्रुव नारायण सिंह

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बीडीसीए के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता मैं आयोजित की गई जिसमें भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की टीमों के हर वर्ग के खिलाड़ियों में बढ़ रही अनुशासन की कमी पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया गया । भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के द्वारा या भोपाल संभाग से सम्बंधित विभिन्न आयु वर्ग के ट्रायल्स, मैचेज तथा टूर्नामेंट के दौरान चयनकर्ताओं, कोच /मैनेजर्स व आयोजकों की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई, अधिकतर खिलाड़ियों में अनुशासन की बहुत अधिक कमी देखने को मिली, जो क्रिकेट को बरबादी की ओर ले जा रही है, जो एक चिंता का विषय है। इस विषय पर अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह ने यह निर्णय लिया कि भोपाल का हर एक खिलाड़ी, भोपाल में चल रहीं किसी ना किसी अकादमी से जुड़ा हुआ है, सबसे पहले तो अकादमी को लेटर जारी किए जा रहे हैं कि सभी बच्चों को अनुशासन में रहने की सलाह और समझाइश दी जाए, क्योंकि क्रिकेट में अनुशासन पहले है, खेल बाद में। सभी अकादमियों को पत्र के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जा रहा है कि किसी भी आयु वर्ग के चयनकर्ता, टीम के मैनेजर/कोच, अगर किसी भी खिलाड़ी के विरुद्ध कोई भी अनेतिक कार्य या नियम विरूद्ध कार्य के साक्ष्य परस्तुत करते हैं, तो खिलाड़ी को तत्काल प्रभाव से अधिकतम दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ को भी भेज दी जाएगी।
ऐसे मैं अकादमी के मालिक व कोचों को विशेष ध्यान देकर अनुशासन पर कार्य करने की जरूरत है। क्रिकेट में अनुशासन अनिवार्य है।

Related posts

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को दी 107 रन से मात, टेबल में टॉप पर पहुंची

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

Pradesh Samwad Team

52वीं कनारा प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment