Pradesh Samwad
खेल

बैट-बॉल के साथ लाल जोड़ा पहनकर करवाया फोटो शूट, पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर ने की शादी

कायनात इम्तियाज 29 साल की पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर हैं और बला की खूबसूरत हैं। कायनात जितनी अच्छी दिखती हैं, उससे बेहतर मैदान पर परफॉर्म करतीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की लंबी कतार हैं। हाल ही में यह क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने प्री वेडिंग फोटो शूट भी करवाया था, लेकिन अंदाज इतना जुदा है कि देखने वालों की आंखें ठहर गईं। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या खास हैं… चलिए आगे दिखाते हैं। कायनात इम्तियाज सोमवार को अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर कीं, जिनका हर कोई मुरीद हो गया। लाल जोड़े में दुल्हन सी सजी इस महिला क्रिकेटर के हाथ में गेंद और बैट भी था। इस जबरदस्त प्री-वेडिंग थीम्ड फोटोशूट काफी जबरदस्त है।
दरअसल, कायनात इम्तियाज की शादी 30 मार्च को हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने फोटोज अब शेयर की हैं। कायनात ने मोहम्मद वकार उद्दीन को अपना जीवनसाथी चुना है।
कायनात इम्तिायज ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 15 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं। 6.15 की इकॉनमी से 9 विकेट चटका चुकीं यह कायनात 124 वनडे रन भी बना चुकीं हैं। 15 टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके नाम 9 विकेट और 120 रन दर्ज हैं।
कायनात ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबले से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया था। वनडे डेब्यू एक साल बाद 2011 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। कायनात 2010 एशियन गेम्स और 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हिस्सा रही थीं।
जनवरी 2020 में त्रिकोणीय नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में कायनात कराची की टीम से खेल रहीं थीं तो उसी मुकाबले में उनकी मां सलीमा अंपायरिंग कर रहीं थीं। अपनी बेटी की तरह सलीमा भी पाकिस्तानी टीम से खेलना चाहती थीं, लेकिन मौका न मिलने के कारण 2006 में उन्होंने ऑफिशियल बनने का फैसला ले लिया था।

Related posts

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचाया लेकिन बारिश ने श्रीलंका को बड़ी बढ़त लेने से रोका

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, मार्करम-मिलर ने जड़ा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment