24 C
Madhya Pradesh
August 1, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर क्लब बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है जिसमे खालसा क्लब व एमएच एकेडमी के मध्य प्रथम सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें एमएच क्लब जबलपुर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया । खालसा क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 रनों पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। रन बनाने वाले खिलाड़ी वायु शर्मा ने 20 रन, नकुल गुप्ता 14 रन। मात्र दो खिलाड़ी दहाई का अंक पार कर सके। एमएच एकेडमी जबलपुर से विकेट लेने वाले खिलाड़ी अलंकृत सिंह ने 6 ओवर में 6 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किए। यशवर्धन जैन ने केवल 8 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। एमएच अकैडमी अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 338 रन 4 विकेट गंवाकर पारी घोषित करी। एमएस अकैडमी से रन बनाने वाले खिलाड़ी यशवर्धन जैन 105 रन ,वेदांत चौक से 68 रन ,तनिष्क यादव 54 रन, मलय लोहिया 52 रन , नाबाद रहे ।इस प्रकार एमएच अकैडमी जबलपुर 283 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त के आधार पर पहली पारी से फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच यशवर्धन जैन व अलंकृत सिंह दोनों को संयुक्त प्रदान किया गया।

Related posts

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का सेमीफाइनल मैच

Pradesh Samwad Team

मुंबई की लगातार चौथी हार, बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीता मैच

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment