35.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
खेल

छक्का उड़ाने के बाद दर्द से छटपटाने लगे राहुल त्रिपाठी


सनराजई हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH) के बीच खेले गए आईपीएल-2022 के 21वें मुकाबले में राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi Hamstring) चोटिल हो गए। उन्हें 14वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने उनकी जगह ली। दरअसल, 14वां ओवर करने आए राहुल तेवतिया की पहली ही गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने करारा शॉट खेला और गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। गेंद तो 6 रन के लिए सीमारेखा के बाहर चली गई, लेकिन दूसरी ओर राहुल शॉट खेलने के तुरंत बाद मैदान पर लेट गए।
वह हैमिस्ट्रिंग की वजह से दर्द में थे और गुजरात के खिलाड़ी हाल जानने के लिए उनके पास पहुंचे। इतने में मेडिकल टीम ने भी उनके पास पहुंच गई। रिप्ले में दिख रहा था कि वह शॉट लगाने के बाद जगह पर ही रुक गए थे। इसके बाद वह मैदान पर लेट गए। यहां स्ट्रैटेजिक टाइमआउट लिया गया, लेकिन मेडिकल और फिजियो की कोशिश काम नहीं आई। राहुल त्रिपाठी को पवेलियन लौटना पड़ा।

Related posts

विदिशा कनारा क्रिकेट मैदान पर दिव्यांग क्रिकेट मैच खेला गया : मध्यप्रदेश टाइगर्स v/s मध्यप्रदेश सूरमा

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप, नई दिल्ली, शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते रजत और कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment