Pradesh Samwad
खेल

छक्का उड़ाने के बाद दर्द से छटपटाने लगे राहुल त्रिपाठी


सनराजई हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH) के बीच खेले गए आईपीएल-2022 के 21वें मुकाबले में राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi Hamstring) चोटिल हो गए। उन्हें 14वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने उनकी जगह ली। दरअसल, 14वां ओवर करने आए राहुल तेवतिया की पहली ही गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने करारा शॉट खेला और गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। गेंद तो 6 रन के लिए सीमारेखा के बाहर चली गई, लेकिन दूसरी ओर राहुल शॉट खेलने के तुरंत बाद मैदान पर लेट गए।
वह हैमिस्ट्रिंग की वजह से दर्द में थे और गुजरात के खिलाड़ी हाल जानने के लिए उनके पास पहुंचे। इतने में मेडिकल टीम ने भी उनके पास पहुंच गई। रिप्ले में दिख रहा था कि वह शॉट लगाने के बाद जगह पर ही रुक गए थे। इसके बाद वह मैदान पर लेट गए। यहां स्ट्रैटेजिक टाइमआउट लिया गया, लेकिन मेडिकल और फिजियो की कोशिश काम नहीं आई। राहुल त्रिपाठी को पवेलियन लौटना पड़ा।

Related posts

32 वी राष्टीय केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता सीनियर जूनियर महिला/पुरुष 15 वी पर केनो राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा प्रथम स्टैंडआप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

इंटर फीडर सेंटर हॉकी प्रतियोगिता के विजेता बालिका हाँकी टीम एंव उपविजेता बालक हाँकी टीम के खिलाड़ी हुए सम्मानित

Pradesh Samwad Team

मुजीब-राशिद की फिरकी का चला जादू, अफगानिस्तान की T20 में सबसे बड़ी जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment